Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: 1 किलो गाँजा के साथ 2 आरोपी गिरफ़्तार अवैध कारोबार पर कोरबा पुलिस की कार्यवाही जारी

Vivek Sahu

Mon, Jun 3, 2024
कोरबा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों/गांजा, अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.06.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम उतरदा निवासी नंद कुमार राठौर अपने घर में अपने साथी सैय्यद मोहसीन निवासी बिलासपुर के साथ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए पुड़िया बना रहे है। सूचना की तस्दीक हेतु रेड कार्यवाही किया गया इस दौरान नंद कुमार राठौर पिता बली राम राठौर निवासी उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा अपने घर के पीछे वाला कमरा में अपने साथी सैय्यद मोहसीन पिता महताब अली उम्र 24 वर्ष निवासी कुकदा थाना सीपत जिला बिलासपुर के साथ गांजा रखकर गांजा पुड़िया बनाते हुए मिले दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्ज़ा से 01 किलो 100 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रिक तौल मशीन, 100 नग ज़िप पन्नी मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी गण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन