Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरबा विधानसभा में 1309 और पाली-तानाखार, रामपुर में 900-900 डाक मतपत्र हुए प्राप्त

Vivek Sahu

Fri, Dec 1, 2023
कोरबा  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4031 है। नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के डाक मतपत्र रामपुर विधानसभा अंतर्गत 900, कोरबा 1309, कटघोरा 922, पाली-तानाखार 900 डाकमत पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी तरह जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 227 है। जिसमें रामपुर में 20, कोरबा में 138,कटघोरा में 26 और पाली तानाखार में 43 है। जिले में ईटीपीबीएस अंतर्गत 01 दिसंबर तक प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 163 है। जिसमें रामपुर 32,कोरबा 56, कटघोरा 28 और पाली तानाखार 47 है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि ईटीपीबीएस अंतर्गत प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना मतगणना से प्रारंभ होने से पूर्व तक स्वीकार किए जाएंगे। अभी तक कुल 4421 डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस प्राप्त हुए हैं। /कमलज्योति/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन