Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: खाना सब्जी बना रही युवती के ऊपर उछला सांप, कुकर में बन रहा सब्जी जल कर खाक, जितेंद्र सारथी के टीम ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Wed, Jul 16, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में पहली बार सांप की वजह से सब्जी जलकर खाक होने की घटना सामने आई हैं।   मामला हैं रामपुर के सिंचाई कॉलोनी का जहां करिश्मा नामक युवती दोपहर में अपने माता पिता के लिए खाना सब्जी बना रही थीं की कहीं से एक सांप गैस चूल्हे के पास आ गया था तभी वो सांप युवती के तरफ उछल पड़ा फिर क्या था युवती चिल्लाते हुए घर से भाग खड़ी हुई और अपने पिता को फोन कर के घटना की जानकारी दी साथ ही पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी दी।   फिर आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया फिर थोड़ी देर बाद जितेंद्र सारथी एवं टीम के सदस्य राजू बर्मन पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यु किया साथ ही बताया यह धमना सांप हैं जो कि जहरीला नहीं होता अक्सर इसका आकर देख कर लोग डर जाते हैं ।   तब जाकर युवती के साथ घर वालों ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। जितेंद्र सारथी ने बताया युवती बहुत ज्यादा डर गई दी साथ ही कुछ पल के लिए उसको लगा की सांप ने उछल के काट लिया जिसके कारण वो अचेत हो गई थी, और कुकर में बन रहे सब्जी जल कर खाक हो गई समय रहते चूल्हे को बंद किया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था, सारथी ने बताया कोई भी सांप से इतना नहीं डरना हैं कि डर से अटैक आ जाएं। जितेंद्र सारथी हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन