Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: एनटीपीसी कोरबा के तीरंगदाज़ी शिविर से निखरती खिलाड़ियों की प्रतिभा

Vivek Sahu

Sat, Dec 24, 2022

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा सामाजिक नैगमिक दायित्व के तहत तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

तीरंदाजी प्रतिभा खोज हेतु यह शिविर कोरबा जिले के चार अलग अलग क्षेत्रों में एक- एक सप्ताह के लिए आयोजित होगें।

शिविर का पहला आयोजन सुदूर वनांचल ग्राम देवपहरी के गौमुखी सेवा धाम में दिनांक 15.12.2022 से 21.12.2022 तक किया गया, जिसमें माध्यमिक एवं हाई स्कूल के लगभग 100 बालक एवं बालिका सम्मिलित होकर खेल के इस प्राचीन विधा में कौशल निखारने मार्गदर्शन प्राप्त किये।

उक्त तीरंदाजी शिविर में तीरंदाजी के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री भरत यादव ने खेल की बारीकियों से अवगत कराते हुएअपना मार्गदर्शन प्रदान किये.

दिनांक 21.12.2022 को शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक श्री पी एम जेना ने कहा की "एनटीपीसी कोरबा का लक्ष्य सामाजिक दायित्व के अंतर्गत युवाओं के कौशल विकास एवं प्रतिभा को निखारना है। इस प्रतिभा खोज शिविर के द्वारा हम प्रतिभाशील उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम आशा करते हैं की अधिक से अधिक खिलाड़ी इस शिविर में भाग ले कर इसका लाभ उठा सकें। एनटीपीसी लिमिटेड ने तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट स्तर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के साथ भी भागीदारी की है। कोरबा की पहल जिले में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एक सार्थक पहल है।"

समापन समारोह में सीएसआर एनटीपीसी कोरबा से विरेन्द्र कुमार देशमुख , राजेन्द्र कुमार जोगी, गौ मुखी सेवाधाम प्रकल्प के डा्. देवाशीष, स्कुल के शिक्षकगण , ग्रामीण एवं ममता अभिभावक गण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन