Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: पोल्ट्री फार्म में घुस के दो मुर्गी खाकर बैठा था विशाल काय अजगर, प्रोटोकॉल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया खतरनाक रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Fri, Jul 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा जिले में लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सांप निकलने की घटना सामने आ रही हैं, वहीं दो दिनों से लगातार बारिश होने के साथ साथ सांप निकलने की घटना भी लगातार जानकारी मिल रही हैं।   वहीं आज प्रातः सुबह 9 बजे के आस पास जगरहा बस्ती के एक पोल्ट्री फार्म में दो मुर्गी खाकर बैठे अजगर की जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को मिली गया जिसके बाद इसकी जानकारी डीएफओ कुमार निशांत को दिया गया फिर उनके निर्देशानुसार एसडीओ सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में जितेंद्र सारथी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए फिर वहां पहुंच कर दीवाल में कुंडली मार कर बैठे अजगर को नीचे लाया गया। फिर सारथी ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा का विशेष ध्यान में रखते हुए, पर्याप्त दूरी बना कर बड़ी सावधानी से 8 फीट के अगजर को थैले में रेस्क्यु कर के रखा और लोगों को बताया गया कि यह Indian Rock Python (अजगर) हैं जो की जहरीला नहीं होता पर अपने शिकार को कुंडली मार कर दम घोट कर मार सकता हैं इसलिए इनको पकड़ने या छेड़खानी करने की कोशिश न करें ।   तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया साथ ही लोगों ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने आम जनता से अपील किया हैं कि ऐसे परस्थिति होने पर ही रेस्क्यु टीम को सूचना दे जिसमें सर्प दंश होने का खतरा ज्यादा हो या फिर किसी व्यक्ति के द्वारा सांप को नुकसान पहुंचाने की संभावना हो साथ ही अगर कोई सांप को मारता हु दिखे तो हमें सूचना दे और बाड़ी, खेत, झाड़ी और नाली में हो तो बिल्कुल भी न डरे वो स्वयं ही अपने रास्ते चले जाएंगे। जितेंद्र सारथी हेल्प लाइन नंबर वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा 8817534455,7999622161

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन