Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 02 अगस्त को होगी जारी।

Vivek Sahu

Sun, Aug 3, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 02 अगस्त को प्रातः 11 बजे वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर कोरबा जिले के 80 हजार 660 किसानों को 19 करोड़ 32 लाख़ रुपये की राशि आधार आधारित प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।   प्रभारी उप संचालक, कृषि श्री देवेंद्र सिंह कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।   योजना के अंतर्गत लघु, सीमांत एवं दीर्घ कृषकों को, जो केवल कृषि कार्य पर अपनी आजीविका निर्भर रखते हैं, हर तीन माह में दो हजार रुपये और सालाना छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना से किसानों को खेती के कार्यों में आवश्यक निवेश के लिए सहयोग मिलता है तथा उनकी आय में स्थिरता आती है। शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त को “पीएम किसान दिवस“ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोरबा जिले में भी व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि उपज मंडी के समन्वय से जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।   इस अवसर पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन एवं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा।   जिलेभर में विभिन्न स्थलों पर प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही किसान एवं नागरिक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से भी प्रसारण लिंक के माध्यम से इस ऐतिहासिक अवसर से जुड़ सकते हैं।   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।   श्री कंवर ने जिले के समस्त किसानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री किसान दिवस के इस अवसर में सहभागी बनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन