Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: जनसंपर्क विभाग में सुरजीत और मनीष को मिली पदोन्नति।

Vivek Sahu

Sun, Jul 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जनसंपर्क विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है।   जशपुर जिले में अपनी सेवाएं देकर जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में 2023 से पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदोन्नति मिली है। उन्हें कोरबा जिला जनसंपर्क कार्यालय में ही पदोन्नति दी गई है। इसी तरह जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा के मनीष यादव को सहायक ग्रेड 3 के रूप में पदोन्नति देकर बालोद जिले में स्थानांतरित किया गया है।   मनीष यादव 2017 से कोरबा जिला कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दोनो की पदोन्नति पर जिला जनसंपर्क अधिकारी कमलज्योति ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने में इनकी भूमिका सराहनीय है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन