Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 5 बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ।

Vivek Sahu

Thu, Jul 10, 2025
शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 5 बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत जी (महापौर नगर निगम कोरबा), विशिष्ट अतिथि श्री हितानंद अग्रवाल जी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। हीतानंद अग्रवाल जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है की 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने इसका एक ही मंत्र है। जब पढ़ेगा भारत तभी तो बढ़ेगा भारत। बच्चे भारत का भविष्य है। आगे उन्होंने कहा कि आप सब खुशनसीब है जो सरकार की इतनी सारी योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है पहले के समय में लोग बड़े ही अभाव में पढ़ाई करते थे इसलिए आप सभी मन लगाकर पढ़ें उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। संजू देवी राजपूत जी ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने एवं ज्यादा पढ़ाई करने की नसीहत दी साथ ही विद्यालय के रखरखाव के विषय पर शिक्षकों को ध्यान देने को कहा एवं उचित सहायता का वादा भी किया। कार्यक्रम के दौरान जयनंद राठौर जी, मनोज भार्या जी, संपत यादव जी, देव देवांगन जी, शाला(माध्यमिक) की प्रधान पाठक श्रीमती अनीता राठौर जी, प्रधान पाठक (प्राइमरी) श्रीमती अंजलि तिवारी जी, श्री आर डी केसकर सर, श्री नोहर चंद्रा सर मंचासीन रहे।   सफल मंच संचालन श्री शिवनारायण कुंभकार सर के द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों में पुस्तक, गणवेश एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण --सावित्री वैष्णव जी ,उषा शुक्ला जी ,दीपा मिश्रा जी, शिखा पांडे जी, श्रद्धा साहू जी, राजेश्वरी चंद्रा जी अन्य शिक्षक, शिक्षिकायें छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन