Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: रोटरी क्लब कोरबा और स्वास्थ्य विभाग की पहल: टीबी रोगियों के लिए पोषण सहायता।

Vivek Sahu

Wed, Aug 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला में टीबी रोग को नियंत्रित करने के लिए रोटरी क्लब कोरबा और जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।   दोनों संगठनों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि रोटरी क्लब कोरबा टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करेगा। पोषण सहायता की व्यवस्था। रोटरी क्लब कोरबा ने टीबी रोगियों के लिए पोषण सहायता की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, क्लब द्वारा हर महीने लगभग 65 पैकेट पोषक तत्वों के वितरित किए जाएंगे, जो लगभग 6 महीने तक चलेंगे। यह सहायता टीबी रोगियों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगी। कोरबा जिला में लगभग 800 मरीज टीबी के। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरबा जिला में लगभग 800 टीवी के मरीज हैं जिसमें अर्बन एरिया में लगभग 350 टीबी के मरीज हैं अभी रोटरी क्लब ने 65 टीबी के मरीजों की सहायता करने का निर्णय लिया है इसके अलावा और भी सामाजिक संस्था के साथ जोड़कर लगभग सभी मरीजों की सहायता की जाएगी ऐसा आश्वासन प्रशासन को दिए है।   कार्यक्रम की शुरुआत यह कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू होगा और इसका उद्देश्य टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करके उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है।   रोटरी क्लब कोरबा और जिला स्वास्थ्य विभाग के बीच इस पहल से टीबी रोग को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और रोगियों को बेहतर जीवन जीने में सहायता मिलेगी।   रोटरी क्लब कोरबा की इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोगी के रूप में डॉक्टर शोभराज चंदानी रहेंगे।   बैठक में जिला क्षय नियंत्रण केंद्र से अशोक पांडे, टेकलाल साहू, राहुल कुर्रे एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर संजय अग्रवाल, पारस जैन ,सतनाम मल्होत्रा, उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन