Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल में उपद्रवबाजी के आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Tue, Jul 22, 2025
घटना का विवरण :- घटना दिनांक 06.07.2025 की मध्य रात्रि में दो गुटों के द्वारा टीपी नगर कोरबा स्थित ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी कर शराब के नशे में एक-दूसरे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें अलग-अलग पक्षों की 132, 221, 194, 191(2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 404/2025 धारा 296,351 (3), 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 401 / 2025 धारा 296,351 (3), 115(2), 324(4), 132,221,194,191 (2) बीएनएस, अपराध क्रमांक 402 / 2025 धारा 296,351 (3), 115(2), 117(2), इसी प्रकार दिनांक 19.07.2025 को टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड एवं एक असामाजिक तत्व के शराबखोरी करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके संबंध में क्रमशः अपराध क्रमांक 436/2025 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट, अपराध कमांक 437 / 2025 धारा 36 (च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से ओ.एन.सी. बार एवं पॉम मॉल के बाहर उपद्रवबाजी मारपीट करने वाले आरोपीगण सौरभ सिंह उर्फ चिक्की, पंकज सोनी, ऋषभ सिंह, आदित्य सिंह उर्फ आदि, हितेश पाण्डेय, मुकेश महतो, शाहरूक सिद्दिकी, मोहम्मद गौस उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक महिन्द्रा थार, एक बी.एम.डब्ल्यू कार एवं एक मारुति स्वीफ्ट कार को जप्त किया गया है। घटना दिनांक 19.07.2025 को टीपी नगर पॉम मॉल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड एवं एक असामाजिक तत्व के शराबखोरी करने वाले आरोपीगण आर्यन राय पिता हरीनारायण राय उम्र 28 साल सा० नमन विहार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा एवं सिक्युरिटी गार्ड अशीष सिंह पिता अम्बिका सिंह उम्र 34 साल सा० सेक्टर- 5 बाल्कोनगर थाना बाल्कोनगर जिला कोरबा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है एवं पृथक से धारा 170,126 (बी), 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। *🔹 कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है – उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों व अपराधिक वायरल वीडियोज पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन