Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: न्यायालय के आदेश पर युक्ति युक्तकरण के अंतर्गत प्रभावित शिक्षको के अभ्यावेदन का किया गया निराकरण।

Vivek Sahu

Tue, Jul 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) राज्य शासन के द्वारा युक्ति युक्तिकरण के दिये गए निर्देशों के तहत जिले के प्राथमिक शाला के 305, माध्यमिक शाला के 151, हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के 74 व्याख्याताओं को अतिशेष पाए जाने पर निर्देशानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई।   उक्त शिक्षको द्वारा काउंसिलिंग में शामिल होकर स्थल चयन करने के पश्चात काउंसिलिंग दिनांक को ही पदांकन आदेश जारी किया गया था। प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला के समस्त एवं जिले के भीतर पदांकित किए गए हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के व्याख्याताओं को संबंधित ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों के द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया। कुछ अतिशेष शिक्षको के द्वारा युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से असंतुष्ट होकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ में याचिका दायर की गई। उक्त याचिका के तहत माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के तहत कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला युक्ति युक्तकरण समिति द्वारा 105 प्रकरणों की सुनवाई की गई तथा 65 प्रकरणों का निराकरण कर आदेश जारी किया गया। जिला युक्ति युक्तकरण समिति के द्वारा अभ्यावेदन के निराकरण के पश्चात सभी शिक्षकों को आदेशित किया गया है कि अगले 3 कार्य दिवस के भीतर वे अपने नवीन पदांकित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन