Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की।

Vivek Sahu

Thu, Jul 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होने श्री सतगुरू कबीर साहेब के तैल्य चित्र में पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर बंदगी किया। मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम में चौका आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।साथ ही संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सम्बोधित करते हुए कहा की ये मेरा सौभाग्य है की आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रिसदी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित चौका आरती और पूजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।   मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आश्रम से मेरा वर्षों से जुड़ाव रहा है।मंत्री श्री देवांगन ने आश्रम परिसर में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आप सभी ने विधानसभा और नगर निगम चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देकर रिकॉर्ड मतों से जिताया। डबल इंजन की सरकार ने कोरबा नगर निगम के सभी वार्डो में पहले वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है जिसका काम तेज गति से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में भी करोडो के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, टेंडर की प्रक्रिया तेजी से कर कार्यों को गति दी जा रही है। इस अवसर पर मंत्री ने परम पूज्य महंत श्री ज्ञानेश्वर साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की गुरु की कृपा शिष्य को जीवन के समस्त विघ्नों से रक्षा प्रदान करती है, उसे अज्ञानता से ज्ञान, संकट से समाधान की और मार्ग प्रश्नस्त करती है। इस अवसर पर गुरु शरण चंद्रा, यशोदा चंद्रा, माया, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, लखन चंद्रा, पार्षद प्रताप सिंह, जीवेन्द्र चंद्रा, नन्द कुमार चंद्रा, चन्द्रिका चंद्रा, नारयण गभेल, प्यारे लाल गभेल, हेमंत गभेल, रेशम महंत समेत अधिक संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन