Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: ग्राम बेलाकछार में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: जर्जर तार, ख़राब ट्रांसफार्मर से जनजीवन प्रभावित।

Vivek Sahu

Tue, Jul 22, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में बिजली आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने के कारण लोग काफी परेशान है।   कोरबा जनपद के दोनद्रो पंचायत अंतर्गत ग्राम बेलकछार में बिजली व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है।   लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर की खराबी और वर्षों से न बदले गए जर्जर बिजली तारों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।   स्थिति यह है कि घंटों तक बिजली गायब रहती है, जिससे गर्मी, पेयजल और छात्रों की पढ़ाई जैसे बुनियादी आवश्यकताएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण कई बार ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत या बदलाव नहीं हो पाया।   बिजली के खंभे और तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार कलेक्ट्रेट में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से ट्रांसफार्मर की मांग और दर्री स्थित सबस्टेशन को बदलवाने की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा है। यहां तक कि ग्रामीण मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया है,परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी बिजली विभाग को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। *वर्षों पुराने बिजली के तार हुई बदहाल* गांव में अधिक जनसंख्या होने के कारण बिजली आपूर्ति का दबाव अधिक है, पूरे गांव में बिछे बिजली के तारों की हालत बदतर बनी हुई है, सालों तारो को बदला नहीं गया है जिससे आए दिन तार टूटकर गिर जाते है जिससे बिजली बाधित होने के साथ ही मवेशी तारों की चपेट में आजाते है। *जल्द होगा सुधार, शिकायतों पर किया जा रहा कार्य -* पूरे मामले में दर्री सबस्टेशन के जेई श्री कंवर ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्य निरंतर जारी है, देवांगन बाड़ी ट्रांसफार्मर में दबाव अधिक रहता है, जल्द ही क्षेत्र के बिजली के तारों को बदल कर केबल बिछाते हुए व्यस्था दुरुस्त कर लिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन