Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: टीपी नगर गुरुद्वारा में लैपटॉप और मोबाइल की चोरी।।

Vivek Sahu

Tue, Jul 8, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जसबीर सिंह पिता स्व. मिल्खा सिंह उम्र 40 साल सा. Tp नगर कोरबा के द्वारा दिनांक 06.07.25 को चौकी CSEB उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया की । दिनांक 06.07.25 को सुबह करीबन 05:00 बजे tp नगर स्थित गुरूद्वारा से 01नग लेपटाप डेल कंपनी का तथा 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती करीब 7000/- रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 17000/- रूपये को स्टाफ रूम से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 403/2025 धारा 305 (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एवं प्रकरण की कायमी के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। धार्मिक स्थल से चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी कोरबा को निर्देश प्राप्त हुआ।   वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से घटना के महत्व 24 घंटे के भीतर मामले में चोरी गई मसरूका एक डेल कंपनी का लैपटॉप तथा एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल फोन को आरोपी माही डहरिया उर्फ राहुल पिता किशन डहरिया उम्र साढे 18 साल लगभग निवासी 15 ब्लॉक कोरबा से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा कर जेल वारंट पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।   संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव, प्र. आर. 286 गोविन्द सिंह आर• गोपी, आर• देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन