Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही – अगस्त माह में 241 लीटर शराब जप्त।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही – अगस्त माह में 241 लीटर शराब जप्त। पुलिस की कार्यवाही में कल 34 प्रकरण एवं 34 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा की गई। कोरबा जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। माह अगस्त 2025 में दिनांक 10.08.2025 तक की गई कार्रवाई के विवरण इस प्रकार हैं – 1. धारा 34(2) आबकारी एक्ट कुल 08 प्रकरण दर्ज 08 आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। 19 लीटर देशी शराब, 03 लीटर विदेशी शराब एवं 200 लीटर महुआ शराब जप्त 2. धारा 34(1) क, ख आबकारी एक्ट कुल 05 प्रकरण दर्ज 05 आरोपी पर कार्यवाही किया गया। 19 लीटर महुआ शराब जप्त 3. धारा 36(च) आबकारी एक्ट कुल 21 प्रकरण दर्ज 21 आरोपी पर कार्यवाही किया गया। इस प्रकार माह अगस्त 2025 में अब तक कुल 241 लीटर अवैध शराब कोरबा पुलिस द्वारा जप्त की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन