Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कोरबा पुलिस की कार्यवाही – आबकारी एक्ट के तहत 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई।

Vivek Sahu

Tue, Aug 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पिछले 24 घंटों में थाना कटघोरा, उरगा, दीपका एवं पाली क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कुल 165 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹16,640/- आंकी गई है। इस कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं 04 आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं : 1 . सुंद देवांगण, पता – चिह्रभाठा चूड़ीकला, *थाना कटघोरा* ( जप्त 55 लीटर कच्ची शराब) 2. समारू यादव, पिता – विदेशी यादव, पता – सिल्ली, *थाना पाली* ( जप्त 4 लीटर कच्ची महुआ शराब ) 3. पप्पू कुमार चौहान, पिता – स्व. टेकराम, पता – साजापाली, *थाना उरगा* ( जप्त 97 लीटर , कच्ची महुआ शराब ) 4. प्रीति मरकाम, पिता – शिवबाल मरकाम, पता – सिकरी खुर्द, *थाना दीपका* ( जप्त 9 लीटर कच्ची महुआ शराब ) कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन