Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: DSPM प्लांट के सिविल आफिस के मुख्य द्वार पर बैठा था अजगर का बच्चा, गुस्से में लगातार काटने का किया प्रयास, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Wed, Jul 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन में एक अजगर का हैचलिंग दिखाई देने से हड़कंप मच गया रोजाना की तरफ सभी सिविल आफिस के अंदर प्रवेश कर ही रहे थे कि एक कर्मचारी की नज़र मुख्य द्वार के बगल पर बैठे एक अजगर के बच्चे पर नज़र पड़ी पहले तो लोगों ने उसे करैत सांप समझ लिया।   जिससे वहाँ डर और अफरातफरी का माहौल बन गया, फिर वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं फिर प्लांट पहुंच कर अजगर के बच्चे को रेस्क्यु किया गया।   रेस्क्यु के दौरान अजगर का बच्चा लगातार अपने आप को छुड़ाने का प्रयास किया साथ ही गुस्से से लगातार काटने का प्रयाय करता रहा फिर आखिरकार सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला गया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सांस लिया इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र रूप से रह सके। जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर जहरीला नहीं होता और ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत जानकारी देकर सुरक्षित रेस्क्यू कराना ही सही तरीका है।   नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी लगातार कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों के संरक्षण और रेस्क्यू का कार्य कर रही है।   संस्था ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं में सांप को नुकसान न पहुँचाएं और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। जितेंद्र सारथी हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन