Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को प्रातः 08 बजे।

Vivek Sahu

Thu, Aug 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोरबा द्वारा 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर सी.एस.ई.बी. चौक से बांए मुड़ते हुए टी.पी.नगर चौक से दांए मुड़ते हुए पुनःवापस सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान में समापन किया जायेगा।   स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल,कालेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी.कैडेटस,एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड ,नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।   खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कालेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 7.00 बजे तक घण्टाघर चौक में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन