Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: मूसलाधार बारिश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का पाली में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के जोश ने बनाया ऐतिहासिक माहौल।

Vivek Sahu

Tue, Jul 8, 2025
पाली (कोरबा), 06 जुलाई। मूसलाधार बारिश बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव का पाली में जोरदार स्वागत हुआ। वन विश्राम गृह पाली में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक पुष्पगुच्छ भेंट कर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं के जोश और नारेबाजी को रोक नहीं सकी। “भारत माता की जय” और “किरण सिंह देव जिंदाबाद” के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर गया। भव्य स्वागत का दृश्य बारिश में भीगी धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। फूल मालाओं, पारंपरिक स्वागत और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर हर कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार किया। गोपाल मोदी ने कहा, “बारिश ने हमारे जोश को कम नहीं किया बल्कि यह साबित कर दिया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित है। यह स्वागत ऐतिहासिक है।” प्रदेश अध्यक्ष का प्रेरक संबोधन किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा, “पाली की यह पावन धरती हमेशा राष्ट्रवाद और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक रही है। आज कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और जोश से मेरा स्वागत किया, वह अभूतपूर्व है। बारिश भी कार्यकर्ताओं के संकल्प और ऊर्जा को रोक नहीं पाई। हम सबको मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है और संगठन को और मजबूत बनाना है।” विशिष्टजन और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अभिषेक गर्ग, योगेश मिश्रा, बृजेश यादव, श्रवण कुमार, चंद्रशेखर पटेल, प्रताप मरावी, उपस्थित थे सतविंदर पाल बग्गा, चिंटू राजपाल, संजय भावनी, अजय चंद्रा (एमआईसी सदस्य), दीपक शर्मा, राहुल शुक्ला, श्रीधर द्विवेदी, पुनीराम साहू, अजय विश्वकर्मा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन