Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: डायल 112 के कर्मचारियों ने परिजनों के सहयोग से कराया सुरक्षित प्रसव,प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को पहुंचाया अस्पताल ब्लॉक मुख्यालय से 40 कि. मी. दूर सुदूर पहाड़ी मिली थी सूचना

Vivek Sahu

Thu, Dec 29, 2022

कोरबा-पाली। 9 बजे दिन में डायल 112 में सूचना मिला की पाली ब्लॉक मुख्यालय से सुदूर पहाड़ी वनांचल क्षेत्र काचरमार रतखंडी से मेडिकल इमरजेंसी महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलने पर डायल 112 में तैनात आरक्षक 599 गीतेश देवांगन चालक भरत कंवर की टीम तत्काल रवाना होकर कालर के बताए पते ग्राम-

काचर मार रतखंडी करीबन 40 किलोमीटर दूर पहुंचे जहां देखा कि एक महिला जिसका नाम रोशनी बाई उरेती पति महेश राम को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी मौके पर परिजनों ने बताया कि उक्त महिला की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है टीम ने देखा कि उक्त महिला का घर रोड से लगभग 500 मीटर खेत के रास्ते अंदर में था जहां वाहन जाना संभव नहीं था
तत्पश्चात परिजनों एवं टीम की मदद से उक्त महिला को खाट सहित उठाकर ईआरव्ही वाहन तक लाया गया ईआरव्ही टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए उक्त महिला को आनन-फानन में उचित उपचार हेतु

डायल-112 में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली के लिए रवाना हुए रास्ते में महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा बढ़ जाने से परिजनों के कहने पर उचित स्थान देखकर परिजन की मदद से ईआरव्ही वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया बाद जच्चा बच्चा दोनों को बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में लाकर भर्ती कराया गया अस्पताल के डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ होना बताया। गर्भवती महिला के परिजनों ने समय पर डायल 112 वाहन के समय पर पहुंचने व सहयोग को मुक्त कंठ से प्रशंसा की और तहे दिल से धन्यवाद कहा गया।पूर्व में भी इसी आरक्षक के द्वारा मादन निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को समय पर पहुंच घर पर फांसी लगाने से बचाया गया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन