Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कोरबा प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर श्री झा ने लिया जायजा

Vivek Sahu

Fri, Jan 6, 2023

कोरबा, नवीन समाचार। 06 जनवरी 2023/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के सात जनवरी को कोरबा प्रवास की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री झा ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीएसईबी हेलीपैड ग्राउंड, पंचवटी विश्राम गृह और इंदिरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री

शाह के प्रवास से संबंधित सभी स्थानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे, एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा

पात्रे और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह सात जनवरी को वायु मार्ग से झारखण्ड से रायपुर होते हुए दोपहर 02ः30 बजे कोरबा के सीएसईबी हैलीपेड ग्राउंड में आएंगे। इसके पश्चात् 02ः40 बजे माता सर्वमंगला मंदिर में दर्शन

करेंगे। इसके पश्चात् 02ः55 बजे टी.पी. नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह 03ः50 बजे पंचवटी विश्राम गृह में बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद श्री शाह 04ः40 बजे सीएसईबी हैलीपेड से रायपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन