Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कोरबा में शिव पुराण कथा में पहुंचीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, भगवान शिव की महिमा का किया श्रवण ।

Vivek Sahu

Fri, Jul 18, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय का कोरबा जिले में भव्य स्वागत हुआ।   वे यहां आयोजित शिव पुराण कथा में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की लीला व महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ लिया। कथा स्थल पर पहुंचने पर श्रीमती कौशल्या देवी का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।   उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।   इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों से भेंट कर उन्होंने आयोजन की सराहना की और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।   कथा वाचक ने प्रवचन के दौरान शिव भक्ति की गहराई, सत्य और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उमड़े और पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी। 🔹 आयोजन स्थल पर भक्ति का अद्भुत वातावरण 🔹 मुख्यमंत्री धर्मपत्नी ने श्रद्धालुओं से भी की आत्मीय बातचीत 🔹 आयोजन समिति के कार्य की सराहना की, कहा— “ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन