Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: सजग चालक, सुरक्षित गति" अभियान – तेज रफ्तार नहीं, जिम्मेदार चाल जरूरी है

Vivek Sahu

Fri, Aug 1, 2025

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला कोरबा यातायात पुलिस द्वारा "सजग चालक, सुरक्षित गति अभियान" के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना जागृत करना तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। हर वर्ष तेज गति और लापरवाही के कारण हज़ारों ज़िंदगियाँ सड़क दुर्घटनाओं की भेंट चढ़ जाती हैं। एक पल की जल्दबाज़ी कई बार अपनों से हमेशा के लिए जुदाई का कारण बन जाती है। आंकड़ों के अनुसार, 67% सड़क हादसों का मुख्य कारण तेज गति है। यातायात पुलिस द्वारा अपील की जाती है कि सभी नागरिक निम्न बातों का पालन करें: 🔸 निर्धारित गति सीमा में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। 🔸 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। 🔸 हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। 🔸 नशे की हालत में वाहन न चलाएं। 🔸 पैदल चलने वालों का सम्मान करें और ज़ेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय न बताया कि अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। "आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि सड़क पर सुरक्षित चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन