Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में ब्रिजेश शुक्ला ने भरा नामांकन, युवा के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओ का चौतरफा समर्थन।

Vivek Sahu

Fri, Aug 15, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 के लिए कोरबा के वरिष्ठ और नामी अधिवक्ता ब्रिजेश कुमार शुक्ला ने आज नामांकन दाखिल किया। ब्रिजेश शुक्ला के साथ इस बार वरिष्ठ अधिवक्ताओ के साथ ही युवा अधिवक्ताओ की टीम खड़ी नजर आ रही है। पिछले चुनाव में सदस्य निर्वाचित होकर ब्रिजेश शुक्ला राज्य अनुशासन समिति के चेयरमैन बने थे।   अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओ के हित में काम करने के साथ अधिवक्ताओं में नैतिक गुणवत्ता के विकास में सफल रहे थे। लगभग 11 वर्ष के बाद राज्य विधिज्ञ परिषद का चुनाव हो रहा है जिसको लेकर अधिवक्ताओ में जबरदस्त उत्साह है।   अपनी निर्विरोध छवि तथा आपसी सामंजस्य से काम करने के गुण के कारण ब्रिजेश शुक्ला को कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला सहित संपूर्ण बिलासपुर संभाग से चौतरफा समर्थन मिल रहा है।   ब्रिजेश कुमार शुक्ला की वरिष्ठ अधिवक्ताओ में गहरी पैठ है इसके साथ ही स्वच्छ और निर्विवाद छवि के कारण युवा और महिला अधिवक्ताओं की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं, जिसको देखते हुए उनके भारी मतों से चुनकर आने की संभावना है। उच्च न्यायालय बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधिज्ञ परिषद कार्यालय में ब्रिजेश कुमार शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ आज नामांकन दाखिल किया।   ब्रिजेश कुमार शुक्ला के साथ नगर निगम सभापति और जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, राधेश्याम पटेल, जे.के. तिवारी, गीता श्रीवास, राम वल्लभ पांडे, रवि शर्मा, योगेश देवांगन, अंचला राठौर, अशोक कुमार पाल, आशुतोष शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन