Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: भाजपा नेता विकास महतो का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पूरे कोरबा जिले में दिखा जश्न का माहौल।

Vivek Sahu

Tue, Aug 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवाओं के चहेते चेहरे विकास महतो का जन्मदिन आज पूरे कोरबा जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही जगह-जगह बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बैनर, होर्डिंग और पोस्टर के माध्यम से शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा शहर उत्सवमय नजर आया। दिनभर जिले के अलग-अलग हिस्सों में उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, तो कहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर सेवा कार्य किए गए।   कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भी अपने प्रिय नेता का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया।   सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामनाओं का सैलाब देखने को मिला। समर्थकों ने तस्वीरें, वीडियो और बधाई संदेश पोस्ट कर नेता के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।   युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास महतो संगठन के लिए ऊर्जा का स्रोत और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को हमेशा नई दिशा और जोश मिलता है। जन्मदिन के अवसर पर उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व और पर्व दोनों है। पूरे कोरबा जिले में आज का दिन एक उत्सव जैसा दिखा और जगह-जगह बधाई और शुभकामनाओं का दौर चलता रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन