Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित।

Vivek Sahu

Wed, Jul 9, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आयुक्त नगर निगम कोरबा श्री आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई।   उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए।   आयुक्त श्री पाण्डेय ने लगातार हो रही बरसात को ध्यान में रखते हुए सभी लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मुस्तैद रहने व सतर्कता से कार्य करने कहा।   साथ ही कृषि, राजस्व, नगर निगम , पंचायत, विद्युत सहित अन्य विभागों को बारिश से होने वाली क्षति का समय पर आकलन कर पीड़ितों को राहत पहुँचाने हेतु निर्देशित किया।   बैठक में श्री पाण्डेय ने शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यो की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं का आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुँचाने हेतु निर्देशित किया।   इस हेतु जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर गम्भीरता से ध्यान देने की बात कही।   उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक बिजली कटौती की समस्याओं को गम्भीरता से दूर करने के लिए कहा इस हेतु विभाग के निचले अमले लाईनमैन की फील्ड पर उपस्थिति सुनिश्चित करने व उन्हें सक्रियता से कार्य करने की हिदायत दी।   साथ ही जिले के दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युतविहीन बसाहटों, मजरा टोलों में विद्युत कनेक्शन पहुँचाने हेतु किए जा रहे सर्वे कार्य को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।   उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में पिछड़े विभागों से समन्वय कर कार्य मे प्रगति लाने की बात कही साथ ही उन्हें अपने क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, पिछड़ा वर्ग की भलाई सहित अन्य जनहित कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेकर विशेष कार्य करने के लिए कहा।   सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीज वार्ड में एसी लगाने के कार्य मे भी प्रगति लाने के लिए कहा। आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही। प्राकृतिक आपदा आरबीसी 6-4, सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि के प्रकरणों को भी जल्दी से निराकृत करने के लिए कहा। नक्शा सुधार के कार्य व कोटवारी जमीन को वापस राजस्व भूमि में दर्ज करने की कार्यवाही को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।   कमिश्नर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीजीएन , मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार आयोग, कमिश्नर कार्यालय सहित अन्य जनशिकायत पोर्टलो में लंबित आवेदनों को भी शीघ्रता से परीक्षण कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।   इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन