Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

: उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में स्नेह अग्रवाल जिला स्तर पर सम्मानित।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़, जिला- राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में कार्यरत स्नेह अग्रवाल को गणित में नवाचार के लिए जिले के उत्कृष्ट शिक्षा के रूप में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग जिला-राजनांदगांव द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2025 को कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के कर कमलों से सम्मानित किया गया।   विदित हो स्नेह अग्रवाल ने अपने नवाचार दृष्टिकोण से गणित विषय को आसान बनाने का प्रयास किया है।   उन्होंने भूतपूर्व छात्रों के सहयोग से एक उत्कृष्ट गणित पार्क का निर्माण अपने विद्यालय में करवाया है।   उन्होंने पार्क में सभी कक्षाओं हेतु विभिन्न प्रकार के मॉडल का डिजाइन तैयार किया है, कठिन लगने वाले प्रमयों को गणित पार्क में विभिन्न क्रियाकलाप के माध्यम से बच्चे खेल- खेल में आसानी से समझ सकते हैं।   उन्होंने अनुपयोगी सामग्री का प्रयोग कर मॉडल का निर्माण करवाया है, जिसके कारण मॉडल निर्माण की लागत लगभग शून्य है।   गणित पार्क से न केवल विद्यालय के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि आसपास के विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। संस्था के प्राचार्य रूपेंद्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों एवं अन्य क्रियाकलापों में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है।   इनके प्रयास से कक्षा में सीखने के लिए अनुकूल माहौल, कक्षा में शिक्षक प्रथाओं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी, छात्रों के लिए संवर्धन गतिविधियों का उपयोग करना, विषय को वास्तविक जीवन की स्थिति से जोड़ना, खुली चर्चा को प्रोत्साहित करना आदि परिलक्षित होता है।   साथ ही सफल शिक्षक सहयोगात्मक प्रयास में भाग लेते हुए प्रसार और साझा करना, क्षमता निर्माण और अन्य शिक्षकों के लिए सुरक्षा के रूप में कार्य करना, छात्रों के समग्र विकास के लिए कक्षा की दीवारों से परे मार्गदर्शन और पोषण करना, पाठयक्रम गतिविधियों के आयोजन को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि पर शाला परिवार एवं सभी मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन