Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

: रक्षा-प्रतिरक्षा में सजग प्रहरियों के लिए केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भेजी राखी

बिलासपुर। देश की सुरक्षा में प्रतिपल तैनात वीर जवानों के पावन कर्तव्य, त्याग एवं समर्पण को सादर नमन करते हुए रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रेम के पवित्र बंधन 'रक्षाबंधन' पर उन्हें राखी भेंट की।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर की अनूठी पहल है-देश की रक्षा में सतत मुस्तैद जवानों को घर- परिवार से दूरी का एहसास न हो। उन्हें महसूस हो कि पूरा हिंदुस्तान हर पल उनके साथ है। इसी पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति हेतु केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने सीआरपीएफ बिलासपुर के जवानों हेतु उनकी देश रक्षा की प्रतिबद्धता को सादर नमन करते हुए राखियाँ भेंट की।सीआरपीएफ के कमान अधिकारी रामविलाश गुप्ता को विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल से विधि एवं तनु ने शिक्षक सुनील पाण्डेय के साथ ये राखियाँ भेंट की। कमान अधिकारी गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय विद्यालय भारत की शिक्षा व्यवस्था का अग्रणी संस्थान है, जहाँ उत्कृष्ट पढ़ाई के साथ देशप्रेम, प्रकृति प्रेम, मानव प्रेम एवं संवेदनशील नागरिक बनने की शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के स्कूल कप्तान एन राजगोपाल एवं हेमा त्रिपाठी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम प्रवीण पाण्डेय को आरपीएफ के जवानों के लिए राखी भेंट की।डीआरएम ने विद्यार्थियों के इस अनूठे पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी संवेदनशीलता, प्रेम एवं बंधुत्व का प्रसार करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में पूरे अगस्त मास में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश की सुरक्षा एवं प्रतिरक्षा में तैनात जवानो के लिए ये रक्षाबंधन अविस्मरणीय रहे, इस हेतु यह पहल की गई है। केवि बिलासपुर के विद्यार्थी भारतीय संस्कृति एवं देशप्रेम की भावना से लबरेज़ हैं। वे संवेदनशील हैं तथा देश की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना सदा रखते है। इसी पुनीत कार्य को प्रतिफलित करता है-रक्षाबंधन का वह पवित्र धागा जो विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई है। इस पुनीत कार्य हेतु प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन