Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक।

सक्ती( न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।   कलेक्टर ने बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास और गरिमापूर्ण मनाने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन, समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में परेड एवं रिहर्सल, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा एवं बेरेकेटिंग सहित अन्य विभिन्न आवश्यक कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पढ़ाई कार्य का निरीक्षण करते हुवे शिक्षा गुणवत्ता और रिजल्ट सुधार की दिशा में कार्य करने कहा।   इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की अद्यतन स्थिति, आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य तथा डीएमएफ सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन