Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

: एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर 3 जुआ फड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….तीन जुआ फड़ पर पकड़े गए 22 जुआरियों से ₹75,990 नगद, 15 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल जब्त….संबलपुरी गौठान जंगल, गुडगहन खेत और लैलूंगा के बगुड़ेगा जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर रेड

रायगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर विजुअल पुलिसिंग के तहत थाना, चौकी प्रभारीगण प्रतिदिन स्वयं शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है ।साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जुआ- सट्टा, अवैध शराब पर मुखबिर लगाकर सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में आज साइबर सेल/थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से मिली सूचना पर साइबर सेल एवं थाना जूटमिल की संयुक्त टीम द्वारा *थाना चक्रधर नगर अंतर्गत संबलपुरी गौठान के पास जंगल में रेड कार्यवाही* कर जुआ फट से 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है जिनके फड और पास से नगद रकम ₹20,400 तथा फड के पास खड़ी 02 बाइक की जब्ती की गई है । वहीं *थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत गुडगहन खेत में* बैठकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है जिनके पास से ₹22,000 नगद, 04 मोबाइल और मौके पर खड़ी 03 मोटरसाइकिल की जब्ती की गई है। माइनर एक्ट की कार्यवाही के क्रम में *थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत बगुडेगा जंगल* अंदर जुआरियों के जुआ खेलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना लैलूंगा एवं कापू पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जुआ रेड कार्यवाही किया गया जिसमें 7 जुआरियों को पकड़ा गया है जुआरियों के फड और पास से नगद रकम ₹35,590 एवं फड के पास खड़ी 10 मोटरसाइकिल की जब्ती कर जुआरियों पर थाना लैलूंगा में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । इस प्रकार आज देर शाम हुई जुआ रेड के 03 कार्यवाही में *नगद रकम ₹75,990, 04 मोबाइल एवं 15 दुपहिया वाहन जप्त* किए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन