Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने किया-"यातायात जन जागरूकता अभियान"

Vivek Sahu

Sat, Sep 16, 2023
बिलासपुर के कौशल विकास प्रशिक्षण संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज बिलासपुर शहर के विभिन्न चौक में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस संबंध में डी.एस.पी.ट्रैफिक संजय साहू ने बताया कि यातायात जागरूकता के लिए समाजिक संगठन, अन्य संगठन सामने आकर यातायात के प्रति जन समूह को जागरूक करती हैं, जिसमे यातायात का पूरा सहयोग रहता हैं और जागरूकता कार्यक्रम निरंतर होते रहना रहना चाहिए जिसमे यातायात पुलिस द्वारा "यातायात की पाठशाला" शहर के शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर जारी है। जागरूकता के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष मिंटू अरोड़ा एवं सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन एवम डी. एस. पी. ट्रैफिक के नेतृत्व में संस्था की लगभग 40 छात्र-छात्राओं द्वारा आज बिलासपुर शहर के मंदिर चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, अग्रसेन चौक में राहगीरों व वाहन चालको को "तख्ती में यातायात जागरूकता स्लोगन" लिखकर प्रदर्शित कर, उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया, साथ ही हेलमेट की अनिवार्यता बताते हुए ऐसे दो पहिया चालक जिनके पास हेलमेट नहीं था,उन्हें यातायात बिलासपुर के प्रभारी डी.एस.पी. संजय साहू के द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया, साथ ही जब भी दो पहिया वाहन में चलें हेलमेट अनिवार्य लगावे की सलाह दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम में सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन, मनीषा समवेल,जिला रोड सेफ्टी सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे, सउनि राम प्रताप यादव, डी.डी.सिंह,आरक्षक जावेद अली,रोशन खेस, यासीन हुसैन, भुनेश्वर, शैलेंद्र सिंह,संदीप त्रिपाठी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन