Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: <em>आकांक्षी जिला प्रभारी श्री रजत कुमार ने जटांगपुर एनीकट और कटघोरा व्यपवर्तन का किया अवलोकन</em>

Vivek Sahu

Wed, Jun 7, 2023

कोरबा। भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय डीओपीटी में संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला कोरबा के प्रभारी श्री रजत कुमार ने आज कोरबा के जटांगपुर एनीकट और कटघोरा आमाखोखरा व्यपवर्तन योजना का अवलोकन किया और यहां की गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने जटांगपुर एनीकट में गेट का नियमित मेंटनेंस कराने, जलक्षेत्र में पानी की साफ-सफाई कराने कहा। संयुक्त सचिव श्री रजत कुमार ने आमाखोखरा में कटघोरा व्यपवर्तन का भी अवलोकन किया और कहा कि इस योजना से क्षेत्र के किसानों को सिचाई हेतु और आवश्यकतानुसार लोगों को पेयजल के लिए पानी उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पी के वासनिक, श्री द्विवेदी, सब इंजीनियर, जिला पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि जटांगपुर एनीकट योजना की प्रशासकीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग मंत्रालय, रायपुर द्वारा की प्रदान की गई थी। योजना का निर्माण औद्योगिक प्रयोजना हेतु किया गया है। योजना से कुल 25 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वयं के माध्यम से लिफ्ट द्वारा सिंचाई प्रस्तावित है।

वर्तमान में किसानो द्वारा कुल 25 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वयं के माध्यम से लिफ्ट द्वारा सिंचाई किया जा रहा है। एनीकट का जल भराव क्षमता 0.65 मि.घ.मी. है। एनीकट का अधिकतम जल भराव क्षेत्र 12.00 हेक्टेयर है।

इसी तरह कटघोरा व्यपवर्तन योजना की प्रशासकीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग मंत्रालय, रायपुर द्वारा प्रदान की गई थी। इस योजना से 1991 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। कटघोरा नगर पालिका परिषद को पेयजल हेतु 1.32 मिलियन घन मीटर वार्षिक जल प्रदाय करना प्रस्तावित है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद कटघोरा को जल प्रदाय किया जा रहा है। बांध का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

नहर का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस नहर के निर्माण होने से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के 24 ग्रामों में 1991 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिससे इनके आय में वृद्धि होने के साथ जीवन में खुशहाली आयेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन