Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कोरबा( न्यूज उड़ान) अयोध्या की पावन धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। वर्ष 2024 के जनवरी महीने में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इससे पहले देश भर में अनेक कार्यक्रम हिंदू समाज के द्वारा किए जाएंगे। कोरबा में ऐसे कई सोपान पर काम करने के लिए श्री राम जन्मभूमि सेवा महोत्सव ने वृहद बैठक करने के साथ योजना तैयार की है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग ऐसे कार्यक्रमों में जुड़ेंगे।

सैकड़ो वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र का भव्य मंदिर बनने का रास्ता प्रस्तुत हुआ है और इसके पहले चरण का काम दिसंबर 2023 में पूरा करना भी तय कर लिया गया है। 22 जनवरी 2024 को मध्यान नवीन मंदिर परिसर के गर्भगृह में भगवान राम और जनकनंदिनी सीता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम जन्मभूमि न्यास की देखरेख में इन कार्यों को संपन्न कराया जाना है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले भारत और अनेक देशों में सनातन का संदेश पहुंचाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में श्री राम जन्मभूमि सेवा महोत्सव ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम करने के लिए रविवार को सेंट जेवियर स्कूल में बैठक रखी। विभिन्न संगठन और समाज के प्रतिनिधि इसमे शामिल हुए। पूजा अर्चना के साथ आगे की कार्यवाही की गई। सेवा महोत्सव के प्रयोजन के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता किशोर बुटोलिया ने बात रखी। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर हर कोई उत्साहित है। पंडित शिवराज शर्मा और जुडॉवन सिंह ठाकुर ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को श्रीराम से जोड़ने का प्रयास किया। विभिन्न सामाजिक धार्मिक और अन्य संगठनों प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों ने इस अवसर पर जिम्मेदारी ली कि उनके द्वारा भगवान श्रीराम से जुड़े विषय को यादगार बनाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा से काफी दिन पहले अपने क्षेत्र में नगर संकीर्तन, शोभायात्रा, प्रभात फेरी निकालने के अलावा अलग-अलग तरीके से साज सज्जा की जाएगी और बहुत सारे लोगों को सीधे तौर पर इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही कई प्रकार के उपयोगी सुझाव इस कार्यक्रम में आए। श्रीराम जन्मभूमि सेवा महोत्सव कोरबा जिला समिति की घोषणा की गई जिसके अध्यक्ष अशोक तिवारी, सचिव योगेश जैन, कोषाध्यक्ष संतोष खरे सहित उपाध्यक्ष सहसचिव का दायित्व दिया गया। वहीं कोरबा नगर के अध्यक्ष संदीप सिंह, सचिव मृगेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को दायित्व दिया गया।   श्रीराम जन्मभूमि सेवा महोत्सव से संबंधित इस बैठक में रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर, चंद्रशेखर देवांगन, कमलेश यादव, अशोक तिवारी, शशि देशमुख, बजरंग अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, रामबिलास पाल, राजकुमार देवांगन, रुक्मणि नायर, डॉ विशाल उपाध्याय, कैलास नाहक, डॉ राजीव गुप्ता सहित सैंकड़ों धर्मनिष्ठ नागरिक शामिल हुए। बैठक के अंत में श्रीराम जी की आरती किया गया। सामूहिक संकल्प और कार्यक्रम की सफलता के साथ बैठक संपन्न हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन