Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार किशोर परमार बनाए गए प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष।

डोंगरगढ़ ( न्यूज उड़ान ) धर्मनगरी डोंगरगढ़ के पंजीकृत इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया का संयुक्त संगठन प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार किशोर परमार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए गए है। पूर्व में प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सोनकुमार सिन्हा निर्वाचित हुए थे, लेकिन सोन कुमार द्वारा प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों के समक्ष मौखिक रूप से निजी एवम पारिवारिक कार्यो के चलते इस्तीफा दिया था। जिसके सभी सदस्यो के द्वारा सोन कुमार सिन्हा को पद मुक्त करने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार किशोर परमार को सर्व सम्मति से प्रेसक्लब डोंगरगढ़ का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया है। प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर परमार ने कहा कि प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा प्रेस क्लब डोंगरगढ़ की गठन एवं बाद में प्रेस क्लब डोंगरगढ़ संस्था को निरंतर आगे बढ़ाने और शिखर तक पहुंचने में अमूल्य योगदान रहा। जिनका योगदान प्रशंसनीय रहा उनके मार्गदर्शन पर लगातार प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के संस्था के सभी सदस्य चलते रहे। आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर परमार ने कहा प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के सभी सदस्यों के सहयोग और प्रयास विश्वास सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रेस क्लब डोंगरगढ़ परिवार के पूरे सदस्य मिलजुल कर कार्य करेंगे ।   सभी शासकीय कार्यों को परिवार का भागीदारी मानकर हमेशा साथ रहने की बात कही और एक के साथ एक को जोड़कर रहना बताया है । आगे उन्होंने कहा कि मीडिया को शासन प्रशासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों को दिलाना मुख्य दायित्व मानकर कार्य करने की बात कहा । प्रेस क्लब डोंगरगढ़ जो पंजीकृत संस्था है उसे आगे लेकर जाने में सभी का साथ व सभी का भरपूर सहयोग होगा नीति नई कम समय-समय पर प्रेस क्लब डोंगरगढ़ द्वारा किया जाएगा ।   जिसमें जनता का जनता से जनता के लिए मानकर कार्य करेंगे प्रेस एक सच्चा आईना है जिसमें जनता अधिकारी नेता सभी को दिखाया जाएगा ।   जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त डोंगरगढ़ की विकास में और अधिक क्या किया जा सकता है जनता से राय लेकर प्रशासन के माध्यम से शासन तक पहुंचाएंगे।   प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री सोनकुमार सिन्हा को संगठन में संरक्षक बनाया गया है । बैठक में प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री किशोर परमार नए कार्यकारिणी सदस्यों में श्री अभिलाष देवांगन सचिव, श्री प्रणय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, श्री सोमेश्वर सिन्हा उपाध्यक्ष, श्री कामेश्वर प्रसाद साहू उपाध्यक्ष, श्री दिनेश निषाद सहसचिव, श्री निर्मल महोबिया प्रचार मंत्री, श्री गोवर्धन सिन्हा सदस्य, श्री तिलक मंडावी सदस्य, श्री नेमिष अग्रवाल सदस्य, श्री सप्रेम जैन सदस्य, श्री जयदीप सिन्हा सदस्य, श्री राजू मश्करे सदस्य, श्री भागवत नामदेव को सर्वसम्मति से बनाए गए हैं। उक्त जानकारी प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के मीडिया प्रभारी निर्मल महोबिया ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन