Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम बघेल और राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत।

Vivek Sahu

Thu, Aug 31, 2023
रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सीएम बघेल ने भव्य स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर और बिलासपुर शहरों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति शहर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग में स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह 9.15 बजे बिलासपुर रवाना होंगी और बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। फिर बिलासपुर से लौटकर राष्ट्रपति रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन