Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास पर पहुंचे और प्रदेश के माटीपुत्र, प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।   इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत कवि के योगदान को याद करते हुए कहा "डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ की उस धरोहर का नाम हैं, जिन्होंने अपने शब्दों और व्यंग्य से लोगों के जीवन में हँसी और आशा का संचार किया।   उनका निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है," उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. दुबे जी ने छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को देश-विदेश के मंचों पर गौरव प्रदान किया, और उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।   पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन शनिवार को रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में हुआ है। उनके निधन से छत्तीसगढ़ समेत पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन