Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: धूमधाम से मनाया ईद-मिलाद-उन-नबी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Vivek Sahu

Sat, Sep 30, 2023
पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व को देश के अलग-अलग राज्यों सहित केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मउत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सिख, हिन्दू, ईसाइ सभी धर्मों के लोगों ने गले मिल पर्व की मुबारकबाद दी। और अमन, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। सीमावर्ती जिला राजौरी व जिला पुंछ में भी मिलाद-उन-नबी का पर्व जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। जेकेपी, सीआरपीएफ के जवानों को पर्व के मध्यनजर सुरक्षा व्यवस्था के तैनात किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहन भी टीम के साथ विशेष कार्यक्रम स्थल के समीप खड़ी थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ईदगाह राजौरी में पहुंच आज के दिन की शुभकामनाएं दी। सीमावर्ती जिले राजौरी में इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। जुलूस की शकल में लोग राजौरी पहुंचे। शहर के पलमा, नगरोटा, बडून, ढांगरी, फतेहपुर, चौधरीनड़ , केरी आदि इलाकों से लोग शहर के ईदगाह मैदान पहुंचे। धार्मिक जुलूस में बच्चे व महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हाथों में धार्मिक झंडे लिए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए लोग ईदगाह में जमा होने लगे। इसी बीच शहर की तालाब बाली मस्जिद से मुख्य जुलूस भी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा। मस्जिद ईदगाह मैदान व माल मंडी को सजाया गया था। मौलानाओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बाहरी राज्य से आए मौलाना डॉ. जाकिर हुसैन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे और अल्लाह के बताए नेक रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौलाना ने लोगों को हजरत मोहम्मद द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के संदेश पर चलने के लिए कहा गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह हजरत मोहम्मद के बताए मार्ग पर चल पैगंबर के संदेश को फैलाएं। वहीं इस मौके पर माल मंडी चौराहे पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया था जिसमें युवाओं ने रक्तदान किया इस शिविर में जिला अस्पताल जीएमसी के स्टाफ ने अपनी सेवा दी। रक्तदान करने बाले युवाओं ने भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त देखने को मिले। .... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन