Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: भाजपा सरकार की योजनाओं से महिलाओं को राहत, आर्थिक संबल भी मिल रहा 0 महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने प्रत्याशी लखनलाल की अपील

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। श्री देवांगन भाजपा को प्रचंड मतों से जीताकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की अपील करते हुए महिलाओं से संबंधित भाजपा सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दे रहे हैं। श्री देवांगन ने अपने क्षेत्रीय जनसंपर्क के दौरान खासकर महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिलाओं के सम्मान व आर्थिक मजबूती के लिए काम किया है। बच्चों के पोषण से लेकर उनके शिक्षा के लिए कदम उठाए हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी-टू-ईट निर्माण का काम छीनकर उन्हें बेरोजगार कर दिया। कांग्रेस की सरकार महिलाओं से उनका हक छीन रही है तो हम उन्हें और मजबूत करने योजनाएं बना रहे हैं। गर्भवती माताओं को मातृत्व वंदन योजना में 6 हजार रुपए और द्वितीय संतान बालिका होने पर एकमुश्त 5 हजार रुपए देने की योजना भाजपा सरकार ने लागू की है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ और कोरबा की महिलाओं को भी मिल रहा है। इससे आगे बढक़र मोदी की गारंटी में अब हर विवाहित महिला को प्रतिमाह 1 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके लिए हमने पंजीयन फार्म भी लेना शुरू कर दिया है। श्री देवांगन ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए भाजपा एक मात्र विकल्प है और इसे चुनकर प्रचंड मतों से कोरबा में विधायक व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चुनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन