Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: कोरबा एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख की ठगी करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार, कटघोरा व बागों पुलिस ने निभाई अहम् भूमिका..

Vivek Sahu

Mon, Sep 11, 2023
कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी क्षेत्र में स्थित एक व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपयों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो घण्टे में ही दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की पुलिस ने इस मामले में जिन दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है उनमे से एक की गिरफ्तारी कटघोरा थाना क्षेत्र में और दूसरे की बांगो थाना क्षेत्र से की जाती है। जानकारी के अनुसार कथित आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरु की और और उन्हें पकड़ लिया गया।   सायबर सेल से मिली घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने नाकेबांदी कर सघन जांच प्रारम्भ कर दी। कटघोरा के प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय, आरक्षक रमेश कश्यप व उनकी टीम ने कटघोरा के स्टेट बैंक के समीप निगरानी कर रहे थे तभी दो वक्थियो में से एक व्यक्ति अपनी कार से उतरकर बैंक की ओर बढ़ा उस दौरान वहां पर तैनात आरक्षक रमेश कश्यप व उनके एक पुलिस साथी ने उसको मौके पर धर दबोचा वही दूसरा व्यक्ति पोंडी-उपरोडा की ओर गया जहां सूचना के आधार पर बांगों पुलिस के प्रधान आरक्षक शिव परिहार ने उसको बांगों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। फिलहाल दोनों कथित आरोपी हरियाणा के बताए जा रहे है इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद किया गया है साथ ही ठगी के दो लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन