Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

कोरबा : गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) आगामी गणेश पूजा एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों, वारंटियों, अवैध शराब एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18 सितंबर 2026 को कोरबा अनुविभाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

कतता दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी पर Arms Act के तहत कार्रवाई।

थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर द्वारा कतता दिखाकर सरमंगला क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई 40 लीटर शराब जब्त।

इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू साहू, निवासी वायनली डुग्गू के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान में वारंटियों एवं अन्य आरोपियों पर कार्रवाई।

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान मे

07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

06 स्थायी वारंट में कार्रवाई की गई।

10 आरोपियों को अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया।

02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट।

कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण अनुविभाग क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध शराब का परिवहन/विक्रय करने, हथियार का प्रदर्शन करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील

सभी नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों से अपील है कि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन