Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण।

Vivek Sahu

Thu, Jun 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में आधुनिक पद्धति से कार्य संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कोरबा के सभाकक्ष में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग से आए मास्टर ट्रेनर सुश्री सोनम वर्मा , सुश्री अंकिता एवं श्री हेमंत जायसवाल जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-ऑफिस प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।   मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ई-ऑफिस के तहत ई-फाइल प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे शासकीय कार्यों में गति, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से नस्तियों का संचालन त्वरित होगा, साथ ही समय और कागज की भी बचत होगी। ई-फाइल की ट्रैकिंग सरल होगी, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि कोई फाइल कहां लंबित है।   ई-ऑफिस प्रणाली की विशेषताएं:- ई-फाइल क्रिएशन के लिए विंडोज 10 और स्कैनर अनिवार्य होगा। यूनिकोड फॉन्ट में ही टाइपिंग की जाएगी, कृति देव फॉन्ट का उपयोग नहीं किया जाएगा। फेयर ई-फाइल हरे रंग की होगी और इसे डिलीट नहीं किया जा सकेगा। ई-फाइल में आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए जा सकेंगे और इसे अधिकारी के ई-साइन या डिजिटल साइन से प्रमाणित किया जाएगा। ।इस कार्यशाला में ट्रांसफॉर्मेशनल जर्नी, फाइल मैनेजमेंट सिस्टम, नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम और आउटकम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।   कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा। ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन