Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: शासन-प्रशासन आपकी बात जरूर सुनेगी- मंत्री श्री राम विचार नेताम।

Vivek Sahu

Mon, Jan 13, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री राम विचार नेताम और उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज फलोरा मैक्स कंपनी में ठगी का शिकार बताने वाली महिलाओं से चर्चा कर उन्हें जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया ,उन्होंने कहा कि जिन्होंने ठगी की है उसके विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।   आगे भी जांच पड़ताल की जा रही है और कोशिश है कि आप लोगों से जिन्होंने पैसा लिया है उनसे वसूली कर राशि वापस दिलाएं। कुछ महिलाएं बैंक का ऋण माफ करने के लिए मांग कर रही थी।   जिन्हें समझाया गया कि जो भी सम्भव है वह कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा फ्लोरा कंपनी से ठगी की शिकार महिला/महिला समूहों को बैंक/माइक्रो फायनेंस कंपनी द्वारा लोन देने में शासकीय दिशा निर्देशों तथा आरबीआई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन हुआ है अथवा नहीं के संबंध में बैंक/माईक्रो फायनेंस कर्मियों की भूमिका की जांच किये जाने हेतु छह सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।   जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर कोरबा जांच दल के अध्यक्ष होंगे। प्रभारी अधिकारी अल्प बचत जिला कार्यालय कोरबा, जिला कोषालय अधिकारी, प्रबंधक अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कोरबा, उप आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम कोरबा और सहायक परियोजना अधिकारी (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी) जिला पंचायत कोरबा को जांच दल का सदस्य बनाया गया है। जांच दल को 15 दिवस के भीतर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन