Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया है।

Vivek Sahu

Fri, Jun 13, 2025
कोरबा जिले के लिए अध्यक्ष पद पर यह मनोनयन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की जनसेवा, जनहितैषी दृष्टिकोण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को माना जा रहा है।   भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है जो हमारे लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।   उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ठोस कार्य योजना बनेगी।   ज्ञात हो कि कोरबा क्षेत्र लंबे समय से आदिवासी बहुल क्षेत्र रहा है, जहां योजनाओं की सतत निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन की अत्यंत आवश्यकता थी।   अब पवन कुमार सिंह के प्रतिनिधित्व से यह अपेक्षा की जा रही है कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।   मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से आदिवासी बंधुओं के हित के लिए काम करूंगा : सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना कोरबा के प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि है।   यह मेरे लिए सम्मान का विषय है और मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कोरबा सहित पूरे क्षेत्र के आदिवासी समाज के विकास हेतु कार्य करूंगा।” संक्षिप्त सूची में अन्य नियुक्त प्रमुख नाम: जशपुर से विधायक राजेश्री पैकरा बैकुंठपुर से विधायक रणविजय सिंह अंबिकापुर से सांसद चिंतामणि महाराज कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी नारायणपुर से सहकारिता मंत्री कवर्धा केदार कश्यप भानुप्रतापपुर से विधायक अनिता शर्मा, आदि।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन