Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: ससक्त नारी से बन रहा ससक्त भारत : डॉ सरोज पांडेय मरवाही में किया मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

Vivek Sahu

Sat, Mar 16, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मरवाही शुक्रवार को कोरबा लोकसभा के मरवाही विधानसभा में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने उपस्थित होकर सभी महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला समूह राष्ट्रीय नेता को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आई। डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि बच्चों मे प्राथमिक व्यवहारिक शिक्षा आंगनबाड़ी में होती है, साथ ही मितानिनो के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वास्थ्य परक, गर्भावस्था की देखभाल, पौष्टिक अहार, व समाज में जानकारी प्रदान करती है। दोनों की समाज में अहम भूमिका होती है। इनका शासन की योजनाओं को आमजन तक ले जाने में विशेष सहयोग रहता है। ऐसे में इन्हें सम्मानित करना हम सभी के लिए गर्व की अनुभूति है। सुश्री पांडेय ने कहा कि मरवाही क्षेत्र के सुदूर वन आंचल में जाकर स्वास्थ्य की सेवाएं देना बहुत ही कठिन कार्य है फिर भी हमारी मितानिन एवं आंगनबाड़ी की बहने दिन-रात सेवा कार्यों में लगे रहते हैं लेकिन उन्हें इसका उचित पारिश्रमिक नहीं मिलता है। हम आगे इस विषय को राज्य सरकार तक लेकर जाएंगे और हमें उम्मीद है हमारे जन सेवक मुख्यमंत्री निश्चित ही सब की समस्याओं का निराकरण करेंगे। कर्मा गीतों पर महिलाओं के साथ नाचीं सरोज सम्मानित होने के बाद मितानिन व सहायिकाएं खुश नजर आई। उनका कहना था कि बच्चों के लिए काम करने के बाद सम्मान प्राप्त होना एक गर्व की बात है। राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद डॉ सरोज पांडे ने जो अपनापन हम सबके बीच दिखाया है उसे देख हमें बहुत खुशी हो रही है। सरोज दीदी महिलाओं की विशेष चिंता करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन