Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: संकल्प से सिद्धि मंडल कार्यशाला हुई संपन्न।

Vivek Sahu

Thu, Jun 12, 2025
बाँकी मोंगरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के तत्वावधान में संकल्प से सिद्धी का मंडल कार्यशाला आयोजित वार्ड क्रमांक 05 सामुदायिक भवन पानी टंकी बाँकी मोंगरा में किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता नारायण ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ विकास झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों के शासन के दौरान देश में ऐतिहासिक फैसले लिए गए।   जैसे जन-धन योजना, मुफ्त अनाज, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, हर घर जल योजना सहित अनेक जनहित कार्यक्रम किया जा रहा है।   सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, इसलिए यह संकल्प से सिद्धी तक अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष नारायण ठाकुर ने बताया कि 12 जून को जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता, केन्द्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धि पर प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 से 17 जून तक बूथ स्तर पर चौपाल, आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण, 17 से 20 जून योग प्रशिक्षण और 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।   जबकि 23 जून को पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और 24 जून वहीं 25 जून को लोकतंत्र हत्या दिवस, 29 जून को मन की बात कार्यक्रम और 30 जून को हुल दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे।   उन्होंने सभी कार्यक्रम को संपर्क और संवाद के माध्यम से प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। कार्यशाला में स्वागत भाषण एवं विषय नगर मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं आभार व्यक्त सुधार साय चौहान ने किया। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व एल्डरमैन नगर निगम कोरबा तुलसी ठाकुर,लक्ष्मी अग्रवाल संतोष राठौर ,अश्वनी मिश्रा, अनीता राजपूत, महिला सायतोड़े, हेम सिंह,शीला महंत, कंवर ,लोकनाथ कंवर, सूरज मिश्रा ,रमेश अग्रवाल, बलिराम यादव, रितेश सिंह, विष्णु शर्मा, गोविंद दास, नीलकंठ, हरिश्चंद्र साइटोड, सरवन यादव, मालिक राम कश्यप, राजेश अग्रवाल, सतीश तिवारी, मुकेश अग्रवाल,अशोक पाल, प्रणय मिश्रा, राजकुमार साहू, कन्हैया लाल यादव,इनायतुल्लाह कुरैशी, अनिल पटेल, रोहिणी कश्यप, महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन