Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक श्री मधु एस. ने 01 नवंबर 2023 से परियोजना प्रमुख के रूप में कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का कार्यभार संभाला

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक श्री मधु एस. ने 01 नवंबर 2023 से परियोजना प्रमुख के रूप में कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का कार्यभार संभाला। श्री मधु एस. (महाप्रबंधक) ने 1989 में कालीकट विश्वविद्यालय से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री प्राप्त करने के बाद, वह 1990 में एनटीपीसी के साथ ईटी (ET) के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और एनटीपीसी के साथ उनका 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रिहंद, बदरपुर और खरगोन जैसी अन्य एनटीपीसी संयंत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं। फरवरी 2022 में, वह अनुरक्षण विभाग में एनटीपीसी कोरबा में शामिल हुए और बाद में फरवरी 2023 में उन्हें महाप्रबंधक (प्रचालन और अनुरक्षण) के रूप में पुनः नामित किया गया। उनके पास ईंधन प्रबंधन, प्रचालन और अनुरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने 2007 में एमडीआई से रणनीति (Strategy) और वित्त (Finance) में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में मास्टर डिग्री भी प्राप्त किया है। श्री मधु एस. ने अपने व्यापक और ज्वलंत ज्ञान और अनुभव से कंपनी में योगदान दिया है। अब एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख के रूप में, उनका लक्ष्य कंपनी के आंतरिक और बाहरी हितधारकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरे करने का उपलक्ष है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन