Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: श्यांग थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक किया पर्दाफाश।

Vivek Sahu

Fri, May 2, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बीरसिंह मंझवार पिता बुधवार मंझवार उम्र 55 वर्ष साकिन छिरहूट थाना श्यांग जिला कोरबा ने दिनांक 01. 05.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.04.2025 के करीबन 11:30 बजे मेरी बुआ इतवारी मंझवार के चिल्लाने की अवाज को सूनकर वह और रतियाना बाई उसके घर में जाकर देखे तो इतवारी बाई मंझवार के सीर से खून निकल रहा था।   जिसे घटना के बारे में पूछने पर वह बताई की कोई आदमी घर में घुसकर गंदी-गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारदूगा कहकर सीर में डंडा से मारा है।   मारपीट से दाहिने आख एवं माथे में चोट आयी है। मारने के बाद वह भाग गया तब उसने डायल-112 को फोन किया और श्यांग के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद थाना आकर घटना के संबंध में रिपोर्ट करने पर अपराध धारा 294, 506, 323, 452 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, तथा अनुविभागीय अधिकारी बेनेडिक्ट मिंज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्यांग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के पालन में थाना श्यांग पुलिस द्वारा विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं घटना के गवाहों का कथन लिया गया गवाहों ने आरोपी धोबी राम मंझवार को पीडिता / आहिता इतवारी बाई मंझवार को डंडे से मारने के संबंध में बताये है।   पीडिता /आहिता को घटना के बाद ईलाज कराने जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया था। जो कि दिनांक 01.05.2024 को ईलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। जिससे जिला अस्पताल कोरबा पुसके जिला अस्पताल कोरबा में बिना नम्बरी मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम जिला अस्पताल कोरबा से कराय गया। बाद मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना श्यांग में मर्ग 08/2024 धारा 174 जाफौ कायम किया गया। तथा प्रकरण में धारा 302 भादवि जोडी गयी। मामले के आरोपी धोबी राम मंझवार पिता उजित राम मंझवार उम्र 23 वर्ष साकिन छिरहूट थाना श्यांग जिला कोरबा (छ०ग०) घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था।   जिसे कल दिनांक 30.04.2025 को रात्रि में उसके ग्राम छिरहूट से मुखबीर की सूचना पर पकडा गया बाद थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो मृतिका इतवारी बाई मंझवार को शराब पीने के पैसा नहीं देने की बात पर जान से मारने की नियत से डंडा से सीर में मार कर गंभीर चोट पहुचाना एवं ईलाज दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु होना बताया है।   आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अपराध क. 18/2024 धारा- 294, 323, 506, 452, 302 भादवि *नाम आरोपी:-* धोबी राम मंझवार पिता उजित राम मंझवार उम्र 23 वर्ष साकिन छिरहट थाना श्यांग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन