Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: पुराने कोरबा के लिए स्टेडियम, स्विमिंग पूल और हाईटेक बस स्टैंड की मांग किया नूतन ठाकुर ने।

Vivek Sahu

Thu, Jan 9, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने पुराना कोरबा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में खेल मैदान, स्विमिंग पूल एवं स्पोर्ट्स एरिना बनाने की मांग आयुक्त नगर निगम कोरबा से किया है।   पुराना कोरबा क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है जबकि पुराना कोरबा क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासी आवागमन के लिए पुराना बस स्टैंड कोरबा पर निर्भर है।   वर्तमान जरूरत के हिसाब से पुराना बस स्टैंड को दुमंजिला हाईटेक बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जा सकता है।   पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में युवाओं के खेलने व मनोरंजन के लिए कोई साधन नहीं है जिसके कारण वे नशा खोरी की गिरफ्त में जा रहे हैं।   नये कालोनियों और उपनगरीय इलाके में इंडोर और आउटडोर खेल मैदान उपलब्ध है लेकिन रेलवे लाइन के उस पार कोई खेल सुविधा उपलब्ध नहीं है।   स्टेडियम परिसर में बनाया गया स्वीमिंगपूल का खर्च गरीब युवाओ के बस की बात नही।   हसदेव नदी के प्रदूषण के कारण आज के युवा तैराकी की कला भूल चुके हैं जिससे डुबकर मरने की घटनाएं बढ़ रही है।   पुराने कोरबा क्षेत्र में स्वीमिंगपूल बनाकर युवा समिति को संचालन का जिम्मा दिया जाए।   हसदेव नदी घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित कर संपूर्ण कोरबा के नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन, पर्यटन का साधन बना सकते हैं ।   नूतनसिंह ठाकुर ने आयुक्त नगर निगम कोरबा को ज्ञापन देकर उक्त मांगो पर योजना बनाना कार्रवाई करने का निवेदन किया है। नूतनसिंह ठाकुर सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन