Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: बुजुर्ग की हत्या.. फंदे पर लटकी मिली लाश

Vivek Sahu

Sat, Aug 26, 2023
  1. कोरबा जिले में हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेलडबरी उतरदा के मोहल्ला रामसागरपारा में रात्रि में घर पर सही-सलामत सो रहे वृद्ध की अगली सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। शव से बह रहे रक्त ने इस मामले को प्रारंभ से संदेहास्पद बनाया। अंतत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि उपरांत अपराध दर्ज कर हत्यारे की तलाश की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार 21 अगस्त की रात 9 बजे 63 वर्षीय मानसाय कश्यप पिता खोरा कश्यप अपने घर लौटा और कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह करीब 6 बजे दामाद देवशरण कश्यप ने उसे फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना निकट में निवासरत मृतक के भाई लालसाय कश्यप को दी। सूचना बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट और खोजी डॉग बाघा को भी बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव से हो रहे रक्तस्त्राव के कारण तथा पुलिस ने भी मामले को संदेहास्पद बताया किंतु कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी। पुलिस ने संदिग्ध मामले में चिकित्सक से शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट माँगी जिसमें मौत की वजह गला दबाने के कारण का उल्लेख किया गया। इस आधार पर धारा 302 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने के साथ-साथ विभिन्न बिन्दुओं को खंगाला जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन