Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान — बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई।

BGSBU inaugurates Super 30 IAS/JKAS Coaching in collaboration with District Administration Rajouri.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन।

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा।

: महापौर के खिलाफ लाया जा सकता है अविश्वास प्रस्ताव, 32 पार्षदों ने किये हस्ताक्षर।

Vivek Sahu

Tue, Aug 8, 2023
कोरबा में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है कटघोरा नगर पालिका में भाजपा के 1 पार्षद को जहाँ कांग्रेस ने अपने पाले में किया वही भाजपा ने कांग्रेस के पार्षदों को अपने साथ शामिल कर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के विरुद्ध भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ली है। 32 पार्षदों द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव शीघ्र ही कलेक्टर को सौप जाएगा। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के 30 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिया है। दो अन्य पार्षदों के भी अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने की सूचना मिली है। सूत्र बताते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव में महापौर के विरुद्ध भेदभाव करने और निष्क्रिय होने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पता चला है कि अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित ज्ञापन आज अथवा कल कोरबा कलेक्टर को सौंपा जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन